फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Nutrition stolen from child nutrition warehouse

मथुरा: बाल पोषाहार गोदाम से पोषाहार चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Nutrition stolen from child nutrition warehouse
गोदाम के जंगले से निकली ईंटें। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। बाल विकास विभाग के पोषाहार गोदाम से दाल एवं रिफाइंड के पैकेट चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है, हालांकि चोरी की वारदात लोगों के गले नहीं उतर रही है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सौंख अड्डा स्थित नॉरमल स्कूल में बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय है, वहीं पोषाहार का गोदाम है। शनिवार को चोर गोदाम के जंगले की ईंट हटा कर उसमें रखे दाल, दलिया एवं रिफाइंड के कट्टे चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

इस मामले में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूर्णिमा पांडेय ने गोवर्धन थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है, जिस गोदाम में चोरी की घटना बताई गई है, वहां से कुछ ईंट हटी हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के गले नहीं उतर रही चोरी की घटना
पोषाहार गोदाम की दीवार में बने जंगले की हटी ईंटों को देख वहां मौजूद लोगों के गले चोरी की वारदात नहीं उतर रही है। जहां दीवार के मोखा से ईंट हटी हैं। उसमें से दाल कट्टे निकालना आसान नहीं है, जबकि बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में 120 बैग दाल व 19-20 कार्टून रिफाइंड, 25 बैग दलिया चोरी होना बताया है।

गोदाम में दीवार तोड़कर दाल, दरिया, रिफाइंड के बैग चोरी हुए हैं। चोरी कब हुई इसकी जानकारी नहीं है। आज गोदाम खोल कर देखा तो दीवार कटी हुई थी और दाल, दरिया, रिफाइंड के बैग नहीं थे।
- पूर्णिमा पांडेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed