फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Now 176 teachers of the district on the target of STF

मथुरा: अब एसटीएफ के निशाने पर जिले के १७६ शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Now 176 teachers of the district on the target of STF
मथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले में कुख्यात हो चुके मथुरा जनपद से अभी भी एसटीएफ की नजरें हटती नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

हाल ही में ११ शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगने के बाद अब १७६ शिक्षकों की सूची जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भेज दी है। इसमें संबंधित शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ अन्य आवश्यक रिकॉर्ड भी मांगा गया है।
पिछले तीन साल से मथुरा जनपद में शिक्षकों की भर्ती को लेकर नित नए मामले सामने आ रहे हैं। बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षक पकडे़ गए हैं। फर्जी शिक्षकों के साथ यहां एक बड़ी संख्या ऐसे शिक्षकों की भी सामने आई है, जिन्होंने अपने प्रमाणपत्रों के साथ छेड़छाड़ की है। किसी के टैट प्रमाणपत्रों में बदलाव है तो किसी के दिव्यांग प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा है।
विज्ञापन

शैक्षिक प्रमाणपत्रों अंकों का खेल बडे़ स्तर पर सामने आ रहा है। यहां तक कि प्रमाणपत्रों के सत्यापन में भी फर्जीवाड़ा होने की आशंका जताई गई है। ऐसी ही शिकायतों को आधार बनाते हुए पिछले दिनों एसटीएफ ने 11 शिक्षकों का रिकॉर्ड बीएसए से तलब किया था। अब १७६ शिक्षकों के नाम की सूची बीएसए को भेजी गई है। इस सूची में शामिल सभी शिक्षकों के शैक्षिक व अन्य रिकॉर्ड जांच के लिए मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए राजेश कुमार ने बताया कि एसटीएफ ने १७६ शिक्षकों का शैक्षिक रिकॉर्ड मांगा है। संबंधित शिक्षकों के ब्लॉक से उक्त रिकॉर्ड खंड शिक्षाधिकारियों के स्तर से एकत्रित किया जा रहा है। इसे जल्द ही जांच के लिए एसटीएफ को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed