फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Nishad Kashyap Samaj will come out on the road from 11 against BJP

मथुरा: भाजपा के खिलाफ 11 से सड़क पर उतरेगा निषाद कश्यप समाज

Sat, 03 Jul 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Nishad Kashyap Samaj will come out on the road from 11 against BJP
मथुरा। मथुरा में सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन की शनिवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि निषाद, कश्यप, बिंद समाज समेत 17 अति पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिलाने के लिए आरक्षण अधिकार पदयात्रा उत्तर प्रदेश के 67 जनपदों में निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ 11 जुलाई को मथुरा से किया जाएगा, जिसमें सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन सहभाग करेंगे।
विज्ञापन

कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि निषादों को अनुसूचित जाति आरक्षण अधिकार से वंचित रखा गया तो निषाद भाजपा को सरकार से वंचित कर देंगे। भाजपा अब अपने वादे से मुकर कर निषाद कश्यप समाज की पीठ में खंजर भोंक रही है। राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष वीरपाल गहलौत ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता आरक्षण के लिए सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगा। नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लेखराज निषाद ने कहा कि 11 जुलाई से हम सड़क पर उतर रहे हैं, यदि भाजपा ने आरक्षण नहीं दिया तो हम भाजपा को सड़क पर ले आएंगे।
विज्ञापन

संचालन सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन के महासचिव कैलाश निषाद ने किया। सभा में डॉ. पुरुषोत्तम निषाद, वीरपाल निषाद, हुकुम सिंह, सुरेंद्र सिंह निषाद, सुरेश वर्मा, राजेश वर्मा, रामरतन निषाद, कन्हैया निषाद, अशोक कश्यप, अनिल कश्यप, वीरेश निषाद, हरपाल छौंकर, धीरज वर्मा, विमल निषाद, सुग्रीव सिंह निषाद, पद्म सिंह निषाद, अनिल राजभर, रोहित कुंभकार, हरिप्रसाद कुंभकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed