फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ?????: ???? ????? ?? ???????? ?? ????? ????

मथुरा: अगवा नितिन के हत्यारों का सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
?????: ???? ????? ?? ???????? ?? ????? ????
गोवर्धन (मथुरा)। नितिन के हत्यारोपियों को पकड़ना तो दूर उनके करीब तक पहुंचने में गोवर्धन पुलिस नाकाम रही है। ७ दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अफसरों ने बुधवार को वारदात स्थल का निरीक्षण करके पूरे प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

14 अप्रैल को घर के बाहर खेलते हुए ९ साल नितिन पुत्र वेदप्रकाश निवासी अड़ींग को अगवा कर लिया गया था। अगवा बालक की बरामदगी को लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करके पुलिस को जमकर कोसा था। १८ अप्रैल को नितिन का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन

७ दिन बीतने के बाद भी नितिन के हत्यारोपियों को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। यह मान लिया जाए कि अभी तक पुलिस हत्यारोपियों का सुराग लगाने में नाकाम ही रही है। बुधवार को एसपी देहात श्रीशचंद और सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने वारदात स्थल का बारीकि से निरीक्षण किया, वहीं आसपास के ग्रामीणोें से भी जानकारी जुटाई। हालांकि कुछ खास पुलिस के हाथ तो नहीं लगा, पर एसपी देहात ने पूरी प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड़ींग के एक परिवार से उठाए तीन, पूछताछ
पुलिस ने अड़ींग के एक ही परिवार के पिता-पुत्र सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस मृतक के भाई दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

हत्यारोपियों को कर रहे चिन्हित, करेंगे खुलासा : श्रीशचंद
अड़ींग में जांच टीमों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जांच में जुटी टीमों से घटनाक्रम के खुलासे की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
- श्रीशचंद्र, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed