{"_id":"60dc758a8ebc3edbd1755275","slug":"mathura-news-corona-virus-vaccination-covid-covid-third-wave-mathura-news-agr4978828163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवाइजरी : कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोग रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवाइजरी : कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोग रहें सतर्क
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर लोग सतर्क हो गए हैं। यही कारण है कि अब लोग टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और कोरोना का टीका भी लगवा रहे हैं। बीते मई में जहां 1 लाख 96 हजार 981 लोगों का टीकाकरण हुआ है। वहीं, जून में यह आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 14 हजार पर पहुंच गया। जबकि जुलाई में स्वास्थ्य विभाग ने 6 लाख से अधिक टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अगस्त या सितंबर में तीसरी लहर आ सकती है। इसे लेकर लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता आई है। लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह नहीं था। वहीं 18 से 44 वर्ष तक की आयु के युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह तो है, लेकिन उन्हें स्लॉट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इससे उनकी कतार स्वास्थ्य केंद्रों पर लगी रहती है।
जुलाई में प्रतिदिन 25 हजार टीकाकरण का लक्ष्य
जुलाई में हर दिन 25 हजार लोंगों को कोरोना टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे माह में 6.6 लाख लोगों के टीकाकरण होगा। अकेले शहरी क्षेत्र में 1 जुलाई के बाद टीकाकरण के लिए 35 केंद्र खोले जाएंगे, जिससे इस महामारी पर प्रभाव से अंकुश पाया जा सके।
विज्ञापन
-डॉ. राजीव गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ।