फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Newly elected zip president reached Meerut, consulted with co-organization general minister

मथुरा: मेरठ पहुंचे नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष, सह संगठन महामंत्री से की मंत्रणा

Sun, 04 Jul 2021 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Newly elected zip president reached Meerut, consulted with co-organization general minister
मथुरा। जिला पंचायत का अध्यक्ष बनने के बाद किशन चौधरी रविवार को मेरठ पहुंच गए। यहां पर भाजपा प्रदेश के सह महामंत्री संगठन कर्मवीर से मुलाकात करके करीब डेढ़ घंटे तक मंत्रणा की। इस मुलाकात को विधानसभा चुनाव-2022 से भी जोड़ा जा रहा है। यहां से आशीर्वाद लेने के बाद वह मथुरा लौट आए। उधर, सुबह से लेकर देर रात तक मथुरा में उनके आवास पर भाजपाइयों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

रालोद को पटखनी देकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार पहुंचे किशन चौधरी के घर पर सुबह बधाई देने वालों को तांता लग गया। इनमें भाजपाई और उनके वार्ड की जनता भी शामिल रही। कोई माला लेकर आ रहा था तो किसी ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ के लिए निकल गए। यहां पर भाजपा प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर से मुलाकात करके आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

यहां पर करीब डेढ़ घंटे तक विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी हुई। मथुरा जनपद में शपथ के बाद किस प्रकार विकास की गंगा बहाई जाए, जिससे की पांचों विधानसभाएं भाजपा के कब्जे में है, इस पर चर्चा हुई है। डेढ़ घंटे तक मंत्रणा के बाद जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मथुरा लौट आए। भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र शर्मा, भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल, भाजपा नेता प्रभात चौधरी, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, पार्षद राजेश सिंह पिंटू, हेमंत अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed