फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura new

मथुरा: छात्रवृत्ति घोटाला में नौ शिक्षण संस्थाओं पर गिर सकती है गाज

Mon, 18 Jan 2021 07:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
mathura new
मथुरा। छात्रवृत्ति घोटाले में नौ शिक्षण संस्थाओं सहित नौ ही विभाग के तत्कालीन कर्मचारी और बाबुओं पर गाज गिरने वाली है। वहीं शिक्षा विभाग के तत्कालीन डीआईओएस और जेडी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसके लिए शासन ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश भी दे दिए हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा अभी हरी झंडी दी जानी बाकी है। उधर, इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा जांच को तेजगति से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले की शासन स्तर से हो रही जांच तेजगति से आगे बढ़ रही है। शासन ने अपनी जांच में अभी तक की 68 शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब उसकी जांच में जनपद की नौ शिक्षण संस्थाएं भी आ गई हैं। शासन ने इनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शिक्षण संस्थाओं के संचालकों द्वारा अपने नाम हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा जा रहा है। शासन ने छात्रवृत्ति घोटाले में केवल इन्हीं संस्थाओं को ही दोषी नहीं माना है बल्कि वर्तमान में समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी के अलावा तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारियों और कर्मचारियों सहित नौ ही लोगों को भी दोषी माना है। शासन ने उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने इतना ही नहीं मथुरा में छात्रवृत्ति घोटाले को नजरअंदाज करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों में वर्तमान डीआईओएस सहित तत्कालीन डीआईओएस व ज्वाइन डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर ने बताया कि विभाग से कुछ निर्देश प्राप्त हुए हैं लेकिन अभी उन पर कुछ काम होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed