फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Municipal Corporation tightens its back regarding Akshaya Navami and Devotthan Ekadashi

मथुरा: अक्षय नवमी और देवोत्थान एकादशी को लेकर नगर निगम ने कसी कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Municipal Corporation tightens its back regarding Akshaya Navami and Devotthan Ekadashi
मथुरा। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व संपन्न होने के बाद अब ब्रज में आगामी दिनों में आने वाले अक्षय नवमी और देवोत्थान एकादशी को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 12 को अक्षय नवमी और 14 नवंबर को एकादशी है। इन 2 दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु तीन वन और मथुरा-वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा ने परिक्रमा मार्ग में व्यवस्था बनाने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
नगर निगम के कर्मचारियों की टीम युद्ध स्तर पर परिक्रमा मार्ग में सफाई कार्य में जुट गई है, वहीं उबड़-खाबड़ सड़क और पुलिया को ठीक किया जा रहा है। इन दो पावन तिथियों पर परिक्रमा करने के लिए ब्रजवासी काफी लालायित रहते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल श्रीवास्तव का कहना है कि शहर के जंक्शन रोड पर ब्रजनगर से छोटी रेलवे लाइन होते हुए बड़ी रेलवे लाइन तक सड़क का बुरा हाल है। सड़क कई जगह पर ऊबड़-खाबड़ व टूटी हुई है।
विज्ञापन

नाले की जालियां उखड़ गई हैं। एक नाली पूरी तरह से टूटी पड़ी हैं। यह हाल यहां ही पंचकोसीय परिक्रमा और तीन वन की परिक्रमा में देखने को मिल जाएगा। यहां पैदल चलना तक बहुत मुश्किल होगा। पूरे रास्ते पर कार मेकेनिकों ने अतिक्रमण करके कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अतिक्रमण को हटाकर सड़क का नव निर्माण कराने एवं जालियां हटाकर पक्की स्लैब डालकर नाली का निर्माण कराने की मांग नगर आयुक्त से की है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि अक्षय नवमी और देवोत्थान एकादशी से पहले परिक्रमा मार्गों को दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed