फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: MP Hema Malini arrives at BJP's felicitation ceremony

मथुरा: भाजपा के अभिनंदन समारोह में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी

Thu, 26 Aug 2021 08:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Mathura: MP Hema Malini arrives at BJP's felicitation ceremony
भाजपा के मंडल स्वास्थ्य स्वयंसेवक सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी का स्वागत करते महंत - फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। सांसद हेमा मालिनी बृहस्पतिवार को राधाकुंड के रघुनाथ दास गद्दी आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में शामिल हुईं। महंत केशव दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नीमगांव प्रधान जुगल पटेल, राधाकुंड चेयरमैन टिमटू, चंद्र विनोद कौशिक ने उत्तरी ओढ़ा कर एवं राधारानी की छवि भेंट की। हेमा मालिनी ने विपक्षियों पर शब्द बाणों के तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा के लोग मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर जनता को गुमराह कर भाजपा को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक कारिंदा सिंह ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। चेयरमैन टिमटू ने कन्या इंटर कॉलेज शीघ्र बनाए जाने की मांग सांसद से की।
विज्ञापन

इस पर सांसद ने चुप्पी साध ली। इसके अलावा मल्हार कुंड, गोपाला कुंड के जीर्णोद्धार कराने की मांग रखी। हीरा सिंह कुंतल, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र सिंह तरकर, भगवत पांडे, ठाकुर हरवान सिंह, प्रकाश गौड़, महेंद्र गोस्वामी, विनय कौशिक, गिरीश मिश्रा, प्रदीप दास, मुकेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष गणेश पहलवान, सभासद छत्तर चौधरी, विशाखा दासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगीजी ने बिजली के मुकदमों पर लगाई रोक
कारिंदा सिंह ने कहा कि प्रदेश में निर्बाध बिजली मिल रही है। उपभोक्ता समय पर बिल जमा करें। मुख्यमंत्री योगी ने घरेलू कनेक्शन काटने व उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर रोक लगा दी है। अब बिजली विभाग उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed