फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Modi in the heart of the people of UP and Yogi again: Arun Singh

मथुरा: यूपी की जनता के दिल में मोदी और फिर से योगी: अरुण सिंह

Sun, 05 Sep 2021 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Modi in the heart of the people of UP and Yogi again: Arun Singh
मथुरा। बातचीत करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, साथ हैं विधायक कारिंदा सिंह, पूरन प्र? - फोटो : MATHURA
मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि दिल में मोदी-फिर से योगी। यह यूपी की जनता चाहती है। साढ़े चार साल में जो बदलाव यूपी में देखने को मिला है, वह पहले किसी सरकार में नहीं दिखा। योगी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने यूपी से जंगलराज खत्म कर कानून का राज स्थापित किया है।
विज्ञापन

रविवार को कृष्णापुरी चौराहे पर एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा महामंत्री ने कहा कि योगीराज से पहले यूपी में दंगाराज हुआ करता था, वहां अब शांतिराज है। बोले कि हजार से अधिक अपराधियों और माफिया की संपत्तियां कुर्क की गई, जिससे प्रदेश में अपराधियों के हौसले पस्त हैं। महिला उत्पीड़न की घटनाओं में वर्ष 2016 के मुकाबले 30 फीसदी कमी आई है। कभी कल्पना नहीं की गई थी कि यूपी में डिफेंस कॉरीडोर की स्थापना होगी।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के हित में उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि 78 हजार करोड़ की खरीद हुई है। गन्ना किसानों का भुगतान किया गया है और शीघ्र ही गन्ना की कीमतों में वृद्धि भी की जा रही है। 119 चीनी मिलें यूपी में संचालित हैं और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मोदी और योगी सरकार कृत संकल्पित हैं। वार्ता में विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, दीपांकर भाटिया, पंकज चतुर्वेदी, चिंताहरण चतुर्वेदी, राजपाल सिंह, भूपेंद्र चौधरी, विजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed