फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Mischievous elements broke a tower of the religious place, damaged the other

मथुरा: शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल की एक मीनार तोड़ी, दूसरी क्षतिग्रस्त की

Wed, 23 Jun 2021 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mischievous elements broke a tower of the religious place, damaged the other
नौगांव में शरारती तत्वों द्वारा तोड़ी गई मस्जिद की मीनार। - फोटो : MATHURA
चौमुहां (मथुरा)। छाता कोतवाली के गांव नौगांव में शरारती तत्वों ने मस्जिद की एक मीनार को तोड़ दिया। दूसरी मीनार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने यहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।
विज्ञापन

नौगांव में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने मस्जिद की एक मीनार तोड़ दी। दूसरी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सुबह मस्जिद तोड़े जाने की जानकारी होने पर समाज के लोगों की मस्जिद पर भीड़ एकत्रित हो गई। स्थिति को देखते हुए कई थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई। थाना छाता से भी पुलिस गांव पहुंच गई।
विज्ञापन

मौके पर एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद, सीओ जितेंद्र सिंह एवं एलआईयू की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शेरगढ़ और कोसीकलां थाने का फोर्स घटनास्थल पर आ गया। लोगों ने बताया कि रात को मस्जिद पर कोई नहीं रहता है। इंस्पेक्टर छाता रवि त्यागी ने बताया कि शेरगढ़ मार्ग स्थित मस्जिद की छत पर चार मीनार हैं। एक को तोड़ कर नीचे गिरा दिया गया है। दूसरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह साढ़े पांच बजे जब लोग गए, तब घटना की जानकारी हुई। प्रधान लोकेंद्र भी थाने पहुंच गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed