{"_id":"61b4c9995a056c763005cd81","slug":"mathura-metropolis-bjp-has-made-a-strategy-regarding-the-journey-mathura-news-mtr5099600112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यात्रा को लेकर महानगर भाजपा ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यात्रा को लेकर महानगर भाजपा ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
मथुरा। सपा का रथ प्रदेश में पहले से ही घूम रहा है। अब भाजपाइयों की यात्रा शुरू करने की तैयारी है। पूरे प्रदेश की यात्राओं में शामिल भाजपाई लखनऊ में २५ दिसंबर को होनी वाली पीएम की जनसभा में शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को स्थानीय स्तर पर बैठक हुई और दावा किया कि करीब २५ हजार भाजपाई यात्रा में शिरकत करेेंगे। यात्रा का संयोजक नगेंद्र गामा और महानगर का यात्रा संयोजक चंद्रपाल सिंह कुंतल को बनाया गया है।
जिला कार्यालय पुष्पांजलि उपवन पर हुई महानगर भाजपा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि जिला और महानगर से 25000 भाजपाई यात्रा में शिरकत करेंगे। मथुरा के रामलीला मैदान से प्रारंभ होने वाली यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में से कोई एक हरी झंडी दिखाकर करेंगे। मथुरा से लखनऊ तक होने वाली यात्रा में भाजपाई सरकार के गुणगान करते हुए जाएंगे।
महानगर मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि यात्रा मथुरा से प्रारंभ होकर छाता, मांट से नौहझील होते हुए हाथरस को प्रस्थान करेगी एवं यात्रा का समापन लखनऊ में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, ललित चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, मुकेश वार्ष्णेय, एसके शर्मा, सुरेंद्र प्रधान, हेमंत अग्रवाल, सुल्तान सिंह, गजेंद्र चौधरी, वीरपाल भगत और विनोद चौधरी मौजूद रहे।