फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Mathura empty handed in higher education, Veterinary University also disappointed

मथुरा: उच्च शिक्षा में मथुरा खाली हाथ, वेटरनेरी विवि भी निराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Mathura empty handed in higher education, Veterinary University also disappointed
मथुरा। प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में विन्ध्याचल धाम मंडल में मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय, देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय और मुरादाबाद मंडल में भी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए ५०-५० लाख रुपये का प्रावधान बजट में किया है, लेकिन इस दृष्टि से मथुरा की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गए हैं। यहां स्थापित वेटरनेरी यूनिवर्सिटी को फिर से खाली हाथ छोड़ दिया गया है। जबकि प्रदेश में कई नए कृषि महाविद्यालयों की घोषणा बजट में सरकार ने की है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में 19 राज्य विश्वविद्यालय, 1 मुक्त विवि, 1 डीम्ड और 30 निजी विश्वविद्यालय कार्यरत हैं। इनमें तीन निजी विश्वविद्यालय मथुरा जनपद में भी संचालित हैं। इसमें जीएलए विवि, संस्कृति विवि शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश का एक मात्र वेटरनेरी विवि भी यहां है, जो सिर्फ एक कालेज पर चल रहा है। इसमें और नए तीन कालेजों के संचालन की अनुमति पिछले ११ साल से नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इस बार उम्मीद थी कि प्रदेश सरकार इसका प्रावधान करेंगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इतना ही नहीं, जनपद में राज्य विवि की मांग भी हो रही है। लंबे समय से केंद्रीय या फिर राज्य विवि की मांग करते आ रहे हैं। इसके अभाव में यहां के छात्र-छात्राओं का निजी विवि की ओर रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद की उच्च शिक्षा का दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है। डेढ़ सौ से अधिक महाविद्यालय मथुरा जनपद में संचालित हैं। डॉ. बीआर आंबेडकर विवि पर पूर्व से ही अधिभारिता है। ऐसे में मथुरा में राज्य विवि होना अत्यंत आवश्यक है। इसकी मांग भी लंबे समय से हो रही है।
- डॉ. ललित मोहन शर्मा, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed