फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Mathura city is ready to greet Krishna devotees

मथुरा: कृष्ण भक्तों के अभिनंदन को तैयार है मथुरा नगरी

Sat, 28 Aug 2021 07:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mathura city is ready to greet Krishna devotees
श्री कृष्णोत्सव को लेकर सजाए गए मथुरा के चौराहे। - फोटो : MATHURA
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्तों के स्वागत के लिए मथुरा नगरी तैयार है। प्रत्येक तिराहे और चौराहे को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। सभी प्रवेश मार्ग धार्मिक नगरी में उल्लास का अहसास करा रहे हैं। कहीं कान्हा माखन खाते दिखाई दे रहे हैं तो कहीं गोपिकाओं के साथ खेलते हुए तस्वीर लोगों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

मथुरा धर्म और आस्था की भूमि है। इसी भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। उसका उत्सव जन्माष्टमी के रूप में एक बार फिर मथुरा में मनाया जा रहा है। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए कृष्ण नगरी को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। मथुरा की ओर आने वाले सभी रास्तों के प्रवेश द्वार खूबसूरत बना दिए हैं।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी कपड़ों की सजावट कान्हा के भक्तों को खूब लुभा रही है। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे से मथुरा आ रहे भक्तों के स्वागत के लिए गोवर्धन चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, छटीकरा तिराहे को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। इसी प्रकार अलीगढ़ और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले भक्तों के लिए लक्ष्मीनगर तिराहे को खूबसूरत रंग दिया गया है। शहर के अंदर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास के तिराहे और चौराहों को भी तरह-तरह के अंदाज में सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाओं का सीईओ ने किया निरीक्षण
रविवार से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय जन्मोत्सव की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा और ओएसडी क्रांतिशेखर सिंह के साथ सभी चौराहे-तिराहे देखे। मुख्य आयोजन स्थल श्रीराम लीला मैदान का भी निरीक्षण किया। उन मंचों का भी जायजा लिया जहां ब्रज के लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उक्त अधिकारी मथुरा के साथ वृंदावन में भी तैयारियों को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed