फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Masked robbers entered the shop, hammer hit Saraf in the head on protest

मथुरा: दुकान में घुसे नकाबपोश लुटेरे, विरोध पर सराफ के सिर में मारा हथौड़ा

Wed, 23 Jun 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Masked robbers entered the shop, hammer hit Saraf in the head on protest
छाता (मथुरा)। कस्बा छाता के मुख्य बाजार में सराफ की दुकान में घुसे नकाबपोश तीन लुटेरों ने लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरों ने सराफ के सिर में हथौड़ा मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर फायरिंग करके भाग रहे एक लुटेरे को व्यापारियों ने पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। दो लुटेरे बाइक छोड़कर भागने में कामयाब रहे। पीड़ित की तहरीर पर छाता कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा पुत्र मुन्नालाल स्वर्णकार की बाजार में ही सराफ की दुकान है। बुधवार की दोपहर ढाई बजे दुकान पर सराफ और नौकर संजय बैठे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश दुकान में घुस आए और हथियारों के बल लूटपाट का प्रयास करने लगे। सराफ ने विरोध किया तो लुटेरे ने उसके सिर में दुकान में रखा हथौड़ा मार दिया।
विज्ञापन

खून से लथपथ सराफ ने शोर मचाया तो आसपास के व्यापारी आ गए। लुटेरे फायरिंग करते हुए भागने लगे तो पीछा करके व्यापारियों ने एक लुटेरा को पकड़ लिया। आधे घंटे बाद आई छाता पुलिस के हवाले लुटेरे को कर दिया गया। पुलिस ने बाइक, तमंचा और हथौड़ा बरामद कर लिया है। सीओ छाता जितेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस लुटेरों की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- श्रीशचंद, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed