फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Married woman's killer father-in-law arrested, in search of husband and mother-in-law

मथुरा: विवाहिता के हत्यारोपी ससुर-ननद गिरफ्तार, पति-सास की तलाश में दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Married woman's killer father-in-law arrested, in search of husband and mother-in-law
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने अकबरपुर के पास से विवाहिता के हत्यारोपी ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति और सास की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मृतका की बेटी और बेटे की तलाश कर नाना की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

13 जनवरी को चंचल (31) की शहर की मानस नगर कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता राजन सिंह ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की तीन टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाल विजय कुमार सिंह व टीम ने अकबरपुर के पास से हत्यारोपी प्रताप सिंह (ससुर) और लवली (ननद) को गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ मृतका की बेटी सानवी (10) और वैदिक (7) को बरामद किया है। दोनों बच्चों को नाना की सुपुर्दगी में दे दिया है। पति दिनेश और सास शीतल की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद खूब हंसा, फिर पी जमकर शराब
13 जनवरी की शाम को कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। उसके बाद पापा ने बाबा और अम्मा को बताया कि मार दिया। उसके करीब दो घंटे तक पापा शराब पीने के बाद खूब हंसते रहे। रात को करीब आठ बजे एंबुलेंस में हॉस्पिटल ले गए थे।

उससे पहले सभी ने घर में फैले खून को साफ भी किया। यह सच्चाई पुलिस को कोतवाली में बाबा और बुआ के पकड़े जाने के बाद सानवी व वैदिक ने बताई। मां की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चे कह रहे हैं अब उन्हें सोकर कौन उठाएगा और कौन नहलाएगा। साथ ही पढ़ाई भी कैसे करेंगे। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बच्चों से पूछताछ कर ली गई है। दिनेश की गिरफ्तारी के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed