फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Many Kanhaiya's city should be happy

मथुरा: राममय हो कई कन्हैया की नगरी

Wed, 21 Apr 2021 06:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Many Kanhaiya's city should be happy
प्राचीन राम मंदिर में राम नवमी के अवसर पर रामजी का अभिषेक करते देवायत राम पंडित। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कन्हैया की नगरी मथुरा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्घा और भक्ति के साथ मनाया गया। श्रीराम जन्म महोत्सव समिति के तत्वावधान में घीया मंडी स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में प्रात: बेला में प्रभु राम का पंचामृत महाभिषेक मंदिर सेवायत राम महाराज ने किया। इस बार कोविड के चलते राम जन्म की परंपरागत शोभायात्रा स्थगित कर दी गई। 79 वर्ष पुरानी शोभायात्रा की यह परंपरा टूट गई।
विज्ञापन

कोविड के नियमों का पालन करते हुए जन्म अभिषेक, दोपहर जन्म आरती व सायं फूलबंगला सजाया गया। अध्यक्ष राजेंद्र भगत, उपाध्यक्ष केशव पंडित, महामंत्री हेमंत चतुर्वेदी, मनुऋषि त्रिवेदी, प्रचार मंत्री पंडित अमित भारद्वाज, चंद प्रकाश पुजारी, रमन लाल शर्मा, गोविंद शरण चौपाइया वाले, नितिन पटवारी, रांसबिहारी, निखिल, ब्रजमोहन गौतम, कपिल शर्मा, बालकिशन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान राम के श्री विग्रह का पूजन किया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी थे। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलाल का जन्मोत्सव मनाया गया। चित्रकूट धाम मसानी पर श्रीराम लला का जन्माभिषेक आचार्य श्रीनिवास शास्त्री एव अनिल स्वामी के निर्देशन में किया गया। इसके बाद राम लला के शृंगार दर्शन सभी को प्राप्त हुए। कार्यक्रम में उप सभापति जुगल किशोर अग्रवाल, प्रचार मंत्री पं. शशांक पाठक ,राम गोपाल शर्मा, रवि पुजारी ताऊजी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में रामनवमी के अवसर पर प्रात: काल मंगला के दर्शन में ठाकुर जी का अभिषेक किया गया और राजभोग के दर्शन में ठाकुर जी का भावनात्मक रूप से जन्म मनाया गया। दूध, दही, घी, शहद से पंचामृत कर ठाकुर जी के भव्य शृंगार किए गए। मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार व अन्य साथियों ने सभी व्यवस्थाओं को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed