फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Main accused arrested in murderous attack on BJP Mandal minister

मथुरा: भाजपा मंडल मंत्री पर हुए जानलेवा हमले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Main accused arrested in murderous attack on BJP Mandal minister
जिला अस्पताल में घायल भाजपा मंडल मंत्री विश्वेंद्र चतुर्वेदी का हाल जानते पहुंचे जिला पंचायत अध - फोटो : MATHURA
सौंख (मथुरा)। सरकारी जमीन के विवाद में भाजपा के मंडल मंत्री पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। घायल का हाल जानने के लिए भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गांव नगला चिंता में रविवार को सरकारी जमीन के विवाद के चलते भाजपा मगोर्रा के मंत्री पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी हाकिम सिंह को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव के दबंग हाकिम, कल्याण, जितेंद्र, सोनू, रामू, देवेश सहित पांच अन्य नामजदों ने मंडल मंत्री के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला बोला था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में छह नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल मंडल मंत्री विश्वेंद्र चतुर्वेदी का हाल जानने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक ठा.मेघश्याम सिंह, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी ग्रामीण श्रीचंद्र ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। अन्य भी जल्द पकड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed