फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Lover turns out to be the murderer of the married woman... sent to jail

Mathura : प्रेमी ही निकला विवाहिता का हत्यारा... भेजा गया जेल, कुएं में मिला था शव; पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 30 Apr 2025 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 12:10 AM IST
सार

विवाहिता विनोद के साथ रहना चाहती थी, लेकिन 52 वर्षीय विनोद पहले से शादीशुदा होने के कारण उसे अपने साथ रखना नहीं चाहता था। 24 अप्रैल को ही उसने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की और शव कुंए में फेंक दिया।

विज्ञापन
Mathura: Lover turns out to be the murderer of the married woman... sent to jail
पुलिस ने किया केस का खुलासा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसाना पुलिस ने जैंत थाना स्थित कुएं में मिला विवाहिता के शव के मामले की हत्या का मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने विवाहिता की हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि बरसाना के गांव बिजवारी निवासी विवाहिता 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई। परिजन ने जानकारी की तो पता चला कि उसे छाता के गांव सिहाना निवासी विनोद अपने साथ ले गया। ससुराल और मायका पक्ष के लोग विवाहिता को तलाशने में जुटे गए। इधर, 27 अप्रैल को जैंत थाना क्षेत्र गांव चौमुहां निवासी विजय के खेत में बने कुएं में पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया।
विज्ञापन


विवाहिता के पिता और ससुर ने शिनाख्त की। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर स्पष्ट हो गया कि विवाहिता को विनोद बाइक पर बिठाकर ले गया था। विवाहिता और विनोद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता विनोद के साथ रहना चाहती थी, लेकिन 52 वर्षीय विनोद पहले से शादीशुदा होने के कारण उसे अपने साथ रखना नहीं चाहता था। 24 अप्रैल को ही उसने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की और शव कुंए में फेंक दिया। मंगलवार को हत्यारोपी विनोद को पुलिस ने कामा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया।


हत्यारोपी के खिलाफ छाता कोतवाली में विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं चार मुकदमे
सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि विनोद आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ छाता में विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। विवाहिता के जीजा की मदद से उसकी मुलाकात हुई। विवाहिता तीन माह की गर्भवती थी। विनोद ने अपना पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed