फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Lok Sabha Election: angry people boycotted voting ground reality showing development On day of voting

Mathura Lok Sabha Election: मतदान के दिन समग्र विकास न होने का दिखा जमीनी सच, गुस्साए लोगों ने किया बहिष्कार

Fri, 26 Apr 2024 02:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 02:50 PM IST
सार

कई स्थानों पर जनप्रतिनिधियों व अफसरों के समझाने का भी असर नहीं दिखा। राधाकुंड क्षेत्र के मुखराई, राया के खप्परपुर और थाना मगोर्रा के गांव बंडपुरा में दोपहर एक बजे तक भी मतदान नहीं शुरू हो सका। 

विज्ञापन
Mathura Lok Sabha Election: angry people boycotted voting ground reality showing development On day of voting
Mathura Lok Sabha Election: गुस्साए लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। जिले के कई मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को मतदान के दौरान जमीनी स्तर पर समग्र विकास न होने का असर दिखा। नतीजतन कई केंद्रों पर लोग मतदान से दूरी बनाते दिखे। हालांकि कुछ स्थानों पर अफसरों और जनप्रतिनिधियों के समझाने पर लोग मान गए। राधाकुंड क्षेत्र के मुखराई, राया के खप्परपुर और थाना मगोर्रा के गांव बंडपुरा दोपहर एक बजे तक मतदान शुरू ही नहीं हो सका। 

विज्ञापन


राया ब्लॉक के गांव खप्परपुर के लोगों ने सादाबाद रोड से गांव तक मुख्य मार्ग सही न होने पर नाराजगी जताते हुए मतदान से दूरी बनाए रखी। यहां दोपहर एक बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका था। इस केंद्र पर करीब 5500 वोटर हैं। 

विज्ञापन

राधारानी की ननिहाल गांव मुखराई में भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां करीब 1700 मतदाता है। ये लोग डिग से गांव मुखराई तक सड़क बनवाने, तहसील व ब्लॉक मथुरा के स्थान पर गोवर्धन किए जाने की मांग कर रहे हैं। राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा के समझाने पर भी बात नहीं बन सकी। 
 

ऐसे में यहां भी दोपहर एक बजे तक किसी भी मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। ये लोग मांगों के संबंध में डीएम से लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हैं। वहीं राधाकुंड क्षेत्र के कोन्हई गांव में भी विकास कार्य व सड़क की बदहाली से लोगों में नाराजगी है। 
 
विज्ञापन

इस केंद्र पर करीब 1550 मतदाता हैं। इनमें से करीब एक बजे सिर्फ 14 लोगों ने मतदान किया। ये सभी एक ही परिवार से जुड़े हैं। हरिश्चंद्र, गोविंद सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। 
 

सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव इरौली जुन्नारदार के मतदान केंद्र पर दो बूथ हैं। इनमें 1400 से अधिक वोट हैं। दोपहर करीब 12 बजे तक यहां भी मतदान शुरू नहीं हो सका था। यहां अफसरों की मान-मनौव्वल का असर नहीं दिखा। लोग नाले की खुदाई न होने व अन्य कार्यों के न होने से नाराज थे। 
 

चौमुहां ब्लॉक गांव देवपुरा में सड़क निर्माण न होने से नाराज लोग 5 घंटे तक मतदान से दूरी बनाए रहे। दोपहर में अफसरो के समझाने पर माने। 
 

नौहझील क्षेत्र के गांव बसाऊ (दौलतपुर) सुबह 10 बजे मतदान शुरू हो सका। यमुना पुल चौकी से बसाऊ के लिए जाने वाले मार्ग के बदहाल होने से नाराज थे। विधायक राजेश चौधरी व एमएलसी योगेश 
नौहवार के समझाने पर ये लोग मान गए।   
 

हसनपुर जरैलिया में विधायक राजेश चौधरी के समझाने पर 11 बजे से मतदान शुरू हुआ।यहां लोग सड़क, नाली की बदहाली से नाराज थे। सैदगढ़ी में भी विधायक के आश्वासन पर करीब 11 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। दोपहर 1 बजे तक सिर्फ वोट  डाला गया। वह भी प्रधान का। यहां करीब 791 मतदाता है। 
 

गांव मुवारिकपुर में बृहस्पतिवार को विधायक के समझाने पर लोग मान गए थे। सिंगौनी का बूथ मडुआका में बनाए जाने से नाराजगी थी। अफसरों के समझाने पर बात बनी तो ईवीएम दगा दे गई। एक के बाद एक चार मशीनों ने काम नहीं किया। ऐसे में अतिरिक्त ईवीएम मंगाई गई। इस कारण एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। 
 

मांट क्षेत्र के नंदनगरिया मतदान केंद्र पर 4 घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। यहां लोग मांट-राया के मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़क जर्जर होने से लोग नाराज थे। विधायक के समझाने पर माने।
 

प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन 

थाना मगोर्रा के गांव बंडपुरा में  बूथ संख्या 297 में ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर मतदान से दूरी बना ली। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। ये लोग गांव से जुड़ने वाली 4 सड़क, रजवहा की सफाई, गांव के मार्गों की सफाई सहित बिजली के जर्जर तार आदि समस्याओं को लेकर नाराज हैं। 

अधिकारियों के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने। बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह भी मनाने पहुंचे पर बात नहीं बनी। यहां कुल 629 मतदाता है। विरोध के कारण दोपहर 2 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। एसडीएस नीलम श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रामीणों की सड़क, बिजली , पानी आदि समस्या है। ग्रामीणों की समस्याओं को ग्राम पंचायत की खुली बैठक कर जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed