{"_id":"62f3b65fe2dc5c7c23143320","slug":"mathura-letter-written-to-chief-minister-and-principal-secretary-for-the-capture-of-riotous-monkeys-mathura-news-mtr5221602112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: उत्पाती बंदरों को पकड़वाए जाने के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: उत्पाती बंदरों को पकड़वाए जाने के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व वृंदावन पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने वृंदावन से उत्पाती बंदरों को पकड़वाए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रमुख सचिव (गृह विभाग) व प्रमुख सचिव (वन एवं वन्य जीव) उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा है।
पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वृंदावन संपूर्ण विश्व में पर्यटकों एवं श्रद्धालु भक्तजनों के लिए आस्था व श्रद्धा का केंद्र है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तगण ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर एवं वृंदावन के अन्य मंदिरों के दर्शन करने के लिए आते हैं।
वर्तमान में बंदरों के उत्पात के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने अनुरोध किया कि वृंदावन में बंदरों से जनजीवन को पहुंच रही क्षति को दृष्टिगत रखते हुए बंदरों को पकड़े जाने हेतु संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं।