{"_id":"63c57f1301b0ec26af3cdf88","slug":"mathura-letter-written-in-blood-to-pm-and-cm-against-the-corridor-mathura-news-mtr527336834-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कॉरिडोर के विरोध में खून से पीएम और सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कॉरिडोर के विरोध में खून से पीएम और सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम वृंदावन के लोगों ने खून से लिखे पत्र।
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी के प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध मुखर होता जा रहा है। रविवार की तरह सोमवार को भी बाजार बंद रहा। इससे सन्नाटा रहा। लोगों ने खून से पत्र लिखकर ब्रज के प्राचीन स्वरूप, कुंज गलियों और उनके आशियानों के अस्तित्व को बचाने तथा व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रयासरत प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। मंदिर के गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने मंदिर चबूतरे पर प्रदर्शन किया।
प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण मंदिर क्षेत्र के बाजार सोमवार को भी बंद रखे गए। बांकेबिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते पर मौजूद दुकानों पर ताला लटका रहा। कॉरिडोर के विरोध में स्थानीय लोगों ने विद्यापीठ चौराहा के समीप सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कुंज बिहारी श्री हरिदास का कीर्तन किया और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ब्रज को बचाने की गुहार लगाई।
लोगों का कहना है कि जब कुंज गलियों के स्थान पर कॉरिडोर बना दिया जाएगा तो इस नगरी की पहचान ही क्या रहेगी। कॉरिडोर का विरोध कर रहे लोगों के समर्थन में पहुंचे रालोद नेता योगेश द्विवेदी ने कहा कि किसी राजनीतिक दल की तरफ से यहां नहीं आए वह यहां ब्रजवासी होने के नाते आए हैं। गोविंद खंडेलवाल, मेघश्याम गौतम, दीपक गोयल, अमित गौतम, नीरज गौतम, अलौकिक शर्मा, शिवा, अनिल उपस्थित थे।
विज्ञापन
१०८ लोगों ने लिखा पत्र
‘योगी जी आप संत हैं और तीर्थनगरी तथा ब्रजवासियों की भावनाओं को भलीभांति समझते हैं। आप श्रद्धालु, पर्यटकों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता चुनिए, जिसमें ब्रज तथा ब्रजवासियों के हित भी सुरक्षित रह सकें। पत्र में स्थानीय लोगों ने पीएम और सीएम से ब्रज को बचाने की गुहार लगाई। धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे 108 लोगों ने खून से पत्र लिखा।
न मिला प्रसाद न मिली माला, भटकते रहे श्रद्धालु
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को न प्रसाद मिला और न माला। मंदिर के आसपास की मिठाई की दुकानों के साथ ही फूलमाला का व्यापार करने वाले लोगों ने भी विरोध के स्वर मुखर करते हुए सोमवार को कारोबार ठप रखा। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें प्रसाद चढ़ाना था लेकिन वह नहीं मिला। इसके अलावा दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को लस्सी का स्वाद भी चखने को नहीं मिला।
महिलाओं ने दूसरे दिन भी जताया विरोध
बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के विरोध में रविवार को आगे आईं महिलाओं ने सोमवार को दूसरे दिन भी विरोध जताया। महिलाओं ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर चबूतरे पर बैठकर प्रदर्शन कर ठाकुरजी रक्षा करो, बिहारीजी रक्षा करो के नारे लगाए।