फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Left Empty-Handed in Cabinet Expansion

Mathura News: मंत्रिमंडल विस्तार में मथुरा खाली हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mathura Left Empty-Handed in Cabinet Expansion
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में जिले के कई विधायकों के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे। मंत्रिमंडल में किसी को स्थान नहीं मिला है। वहीं सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के समर्थकों में भी मायूसी है।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले जनपद के कई भाजपा विधायकों के नाम मंत्री बनाए जाने की रेस में शामिल थे। पार्टी के भीतर और बाहर भी इस बात की उम्मीदें लगाई जा रही थी कि जिले से किसी चेहरे को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। विश्लेषकों का मानना था कि क्षेत्रीय संतुलन और ब्रज क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाने के लिए पार्टी मथुरा से कम से कम एक और चेहरे को मंत्री बना सकती है।
विज्ञापन

इनमें सबसे आगे विधायक श्रीकांत शर्मा, मांट विधायक राजेश चौधरी और अनुसूचित जाति के नेता विधायक पूरन प्रकाश और सहयोगी दल रालोद के एमएलसी योगेश नौहवार का नाम शामिल था। विश्लेषकों के सारे समीकरण फेल हो गए। मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व न मिलने से संबंधित जनप्रतिनिधियों के समर्थकों में मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--

एक विधायक पहले से ही कैबिनेट का हिस्सा
विश्लेषकों का मानना है कि मंत्रिमंडल में जिले से एक विधायक पहले से ही कैबिनेट का हिस्सा हैं। क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को देखते हुए हाईकमान ने फिलहाल जिले या क्षेत्र से दो या तीन मंत्री बनाने से परहेज किया है। यही कारण रहा कि कई वरिष्ठ विधायकों और दिग्गजों के नाम रेस में होने के बावजूद मथुरा की झोली खाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed