{"_id":"63c57fcbc70c6c6eaa18bbcb","slug":"mathura-kanhaiya-s-scream-echoed-at-the-birthplace-amid-rainbow-lights-mathura-news-mtr5273378191-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सतरंगी प्रकाश के बीच जन्मस्थान पर गूंजी कन्हैया की किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सतरंगी प्रकाश के बीच जन्मस्थान पर गूंजी कन्हैया की किलकारी
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लाइट एंड साउंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रभु की लीलाएं भी श्रद्धालु देख सकेंगे। यह संभव होगा लाइट एंड साउंड शो से। इससे जन्मस्थान की आभा में और चार चांद भी लगेंगे। यह सब संभव हुआ है उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल से। इसका ट्रायल रविवार देररात सांसद हेमामलिनी की मौजूदगी में किया गया। इसमें भागवत भवन की दीवारों पर प्रभु के जन्म से लेकर प्रमुख लीलाओं को दिखाया गया।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर इस पहल के लिए शासन ने 7.54 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी है। इसमें श्रीकृष्ण भगवान की प्रमुख लीलाओं को लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से दिखाया जाएगा। लाइट एंड साउंड शो का सेटअप मैसर्स मॉर्डन स्टेज सर्विस नई दिल्ली कंपनी ने तैयार किया है। प्रभु की लीलाओं पर आधारित लाइट एंड साउंड शो में मुख्य आवाज प्रसिद्ध फिल्म व टीवी कलाकार रेणुका शहाणे की है। जिसे उन्होंने यमुना जी की आवाज के रूप में प्रस्तुत किया है।
करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चले ट्रायल में प्रस्तुतियों को सांसद ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने साउंड इफेक्ट को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ सुझाव दिए। उनके सुझावों के अनुसार संशोधन होगा। इसके बाद जनसामान्य के अवलोकन के लिए शो को प्रतिदिन कराया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी पुलकित खरे, परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप, एसएसपी शैलेष पांडेय, डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
बढ़ेंगे जन्मस्थान पर दर्शनार्थी
श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर लाइट एंड साउंड सिस्टम के शुरू होने के बाद यहां पर्यटकों को संख्या में तेजी से इजाफा होने की उम्मीद है। लाइट एंड साउंड का आकर्षण सिर्फ बाहरी लोगों के लिए नहीं स्थानीय लोगों को भी लुभाएगा। वर्तमान में जन्म स्थान आने वालों की संख्या वृंदावन और गोवर्धन के मुकाबले कम है। खासकर स्थानीय लोग सुरक्षा पाबंदियों के चलते बहुत ही कम जाते हैं।
होटल उद्योग भी लाभान्वित होगा
श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर लाइट एंड साउंड सिस्टम का संचालन से होटल उद्योग को सबसे अधिक लाभ होगा। वर्तमान में यहां दर्शन को आने वाले वृंदावन के ठहरते हैं वे रात्रि के इस आकर्षण के लिए मथुरा शहर में ठहरने लगेंगे।