फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Jewelry worth five lakh rupees and cash stolen by breaking lock of locked house

मथुरा: बंद मकान का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी

Fri, 16 Apr 2021 06:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Jewelry worth five lakh rupees and cash stolen by breaking lock of locked house
मथुरा। हाईवे के ईटीवी नगर स्थित कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये की कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना बरसाना के गांव भरनाखुर्द निवासी पूरन सिंह विगत कई सालों से ईटीवी नगर की करण वाटिका के फेस वन में 25 नंबर मकान में रह रहे हैं। पूरन सिंह ने बताया गया कि वह 15 अप्रैल की शाम को सात बजे गांव भरनाखुर्द भतीजे की बहू के प्रधानी के प्रचार-प्रसार के लिए निकले थे। पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये की कीमत के जेवरात और दो लाख रुपये की नकदी चुरा ली। यह जेवरात और नकदी गोदरेज की अलमारी में रखी थी। इसकी जानकारी उन्हें पड़ोसियों ने फोन पर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed