फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Indecent remarks against rape victim student

मथुरा: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के खिलाफ की अमर्यादित टिप्पणी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Indecent remarks against rape victim student
वृंदावन (मथुरा)। कोचिंग सेंटर में नशीला पदार्थ का सेवन कराकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण की शिकार छात्रा पर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में उसके परिवार ने नाराजगी जाहिर की है। पीड़िता के परिवार ने कोतवाली परिसर में धरना देकर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

विदित है कि शनिवार को आरोपी शिक्षक के पक्ष में कोचिंग के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने कोतवाली परिसर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस को ज्ञापन दिया था। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दिए गए बयान में शिक्षक के पक्ष में आए छात्र-छात्राओं ने पीड़िता का नाम उजागर करते हुए चरित्रहीन कहने के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि नाम उजागर होने के कारण छात्रा पर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को पीड़िता की मां, पिता, भाई, बहन सहित अन्य परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। पीड़िता और उसके परिवार ने हाथों में मेरी निजता हनन किया जा रहा है, मुझे न्याय दो, चरित्रहीन कहकर बदनाम किया जा रहा है, मेरे नाम का मीडिया ट्रायल हो रहा है आदि लिखी तख्तियां ले रखीं थीं। पीड़िता द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों पर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर कोचिंग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों ने गांधी पार्क में धरना देकर शिक्षक को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षक पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार पुलिस बुला रही पीड़िता को
यह पुलिस की कार्यप्रणाली है या पीड़िता को परेशान करने का तरीका। पीड़िता को बयान देने के लिए बार-बार कोतवाली बुलाया जा रहा है। जबकि पीड़िता का आरोप है कि दो दिन पूर्व दिए गए बयान को बदलने के लिए पुलिस दबाव बना रही है और उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि पुलिस छात्रा को परेशान कर रही है।
अभी छात्रा के मामले में जांच की जा रही है। लोगों से जानकारी एकत्रित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed