फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Indecency with Gram Panchayat Secretary, death threats

मथुरा: ग्राम पंचायत सचिव से अभद्रता, जान से मारने की धमकी

Wed, 23 Jun 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Indecency with Gram Panchayat Secretary, death threats
मांट (मथुरा)। ग्राम पंचायत ऊधर में प्रधान को पंचायत भवन की चाबी दिलवाने गए पंचायत सचिव के साथ पूर्व प्रधान एवं उसके परिजनों ने अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। पंचायत सचिव की तहरीर पर थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह, एडीओ पंचायत रामकुमार शर्मा, पंचायत सचिव दिनेश कुमार व रामकिशन चौधरी गांव ऊधर पहुंचे। यहां सरकारी गोशाला का निरीक्षण किया। नवनिर्मित पंचायत भवन की चाबी पूर्व प्रधान मैना देवी से मांगी। उन्होंने चाबी देने से इंकार कर दिया। इस पर ब्लॉक कर्मचारियों ने पंचायत भवन का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

पंचायत भवन में पूर्व प्रधान के परिजनों की बाइक, चारपाई सहित अवैध कब्जा मिला। जब ग्राम पंचायत अधिकारी ने उसे हटाने को कहा तो वह निर्माण के दौरान हुए रुपयों की मांग करने लगे और लोग हमलावर हो गए। पंचायत सचिव दिनेश कुमार की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव की तहरीर पर थाना मांट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के अभिलेखों एवं विकास कार्यों की कमेटी गठित कर जांच की जाएगी। पंचायत भवन पूरा न होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने एवं भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed