{"_id":"617e9b0e7da09969cb00e7c5","slug":"mathura-increase-in-drug-sales-in-vrindavan-mathura-news-mtr5078979162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन में नशीले पदार्थ की बढ़ी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन में नशीले पदार्थ की बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कार्तिक मास में देशी और विदेशी भक्तों के आने के बाद शहर के नशा माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। पिछले दिनों आगरा के गांजा तस्कर की स्थानीय सप्लायरों के साथ हुई मीटिंग की खबर लगते ही पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है। पुलिस ने गांजा बिक्री करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से दो किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद किशोरपुरा, गौरानगर कॉलोनी, चैतन्य बिहार और पानीघाट क्षेत्र में दविशें दीं हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह आगरा के गांजा तस्कर ने वृंदावन के सप्लायरों के साथ बैठक कर गांजा बिक्री के नए अड्डे बनाने पर मंथन किया। इस बैठक में गांजे की बिक्री बढ़ाने के लिए नए युवाओं को जोड़ने की बात भी कही गई। इसकी भनक लगते ही वृंदावन पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी। इसका नतीजा यह हुआ कि रविवार को रंगजी चौकी प्रभारी जतिनपाल को सूचना मिली कि देवहरा बाबा क्षेत्र में कुछ युवक नशीले की बिक्री का कारोबार कर रहे है।
पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया। पुलिस ने दो युवकों को मौके से पकड़कर उनके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम रवि पुत्र श्याम सुंदर निवासी साधु माई आश्रम और कुशल पाल पुत्र शोभरन निवासी लक्ष्मी नगर मथुरा बताए हैं। पुलिस आगरा निवासी माफिया की तलाश कर रही है। वहीं वृंदावन में कई जगह दविशें दीं गईं हैं। संवाद