फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Illegal liquor worth 20 lakh destroyed in Kosi

मथुरा: कोसी में 20 लाख की अवैध शराब कराई नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Illegal liquor worth 20 lakh destroyed in Kosi
कोसीकलां में नष्ट कराई जा रही शराब। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। न्यायालय से मुकदमा निस्तारण के बाद शुक्रवार को मालखाने में जमा करीब 20 लाख रुपये की शराब को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी संजय, आबकारी निरीक्षक अंजली शर्मा की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

थाना पुलिस द्वारा विभिन्न कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई अवैध शराब काफी समय से मालखाने में जमा थी। थाने में काफी समय से 86 मामलों से संबंधित अवैध शराब मालखाना में रखी हुई थी। मामलों के निस्तारण के संबंध में न्यायालय ने जब्त शराब को नष्ट करने के आदेश दिए गए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने मामलों से संबंधित शराब को वाहनों में लदवाकर मंडी समिति के पास ले जाया गया। जहां जेसीबी से गड्डा खोदकर आग लगाकर नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी संजय, आबकारी निरीक्षक अंजली शर्मा, जेएम छाता लिपिक मोहित कुमार, हैड मोहर्रिर प्रताप सिंह व पुलिस बल की मौजूदगी में शराब को जेसीबी से नष्ट कराने के बाद बड़ा गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 145 पेटी अंग्रेजी तथा 247 पेटी देशी शराब को नष्ट कराया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 20 लाख रुपये है। सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed