फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: If you break the red light signal, you will have to pay a fine

मथुरा: रेड लाइट सिग्नल तोड़ा तो भुगतना पड़ेगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: If you break the red light signal, you will have to pay a fine
मथुरा। सिग्नल लाइट जंप करने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे वाहन स्वामियों के घरों पर ई-चालान पहुंचेगा। समय से इस चालान को जमा नहीं किया तो ऐसे लापरवाह वाहन स्वामियों से ट्रैफिक पुलिस सख्ती से निपटेगी। ८ अगस्त से इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर के १८ प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ सिग्नल लाइटें लगी हुई हैं। इन सिग्नल लाइटों का कुछ तो वाहन स्वामी पालन कर रहे हैं, वहीं उससे अधिक वाहन चालक जल्दबाजी में ट्रैफिक नियमों की बखूबी धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। यह लापरवाही भी सड़क हादसे का कारण बनती है।
विज्ञापन

अब वाहन स्वामियों से सख्ती से निपटने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने इन सिग्नल लाइटों को जंप करने वालों से सख्ती से निपटने की रणनीति को अमलीजामा पहना दिया है। ८ अगस्त से इसे सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। सीओ ट्रैफिक हर्षिता सिंह ने बताया कि वाहन स्वामियों से सख्ती से निपटा जाएगा। नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों के घर ई-चालान भेजा जाएगा। इसके लिए सभी वाहन स्वामी पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा किया तो लगेगा जुर्माना
-रेड लाइट जंप की तो ५०० रुपये
-बिना हेलमेट वाहन चलाने पर १००० रुपये
-दोपहिया वाहन पर तीन सवारी लेकर चले तो १००० रुपये
-गलत दिशा (रॉग) से वाहन निकाला तो २००० रुपये
-जेबरा क्रॉसिंग पर वाहन आया तो ५०० रुपये
करना पड़ेगा सिग्नल लाइटों का पालन
महानगर में लगी सिग्नल लाइटों का पालन न करने वाले वाहन स्वामियों से सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे वाहन स्वामियों के घर तक ई-चालान पहुंचेगा। समय से चालान का भुगतान न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed