फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 'If Congress government comes, farmers' electricity bills will be waived'

मथुरा: ‘कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों के बिजली बिल होंगे माफ’

Sat, 21 Aug 2021 08:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 'If Congress government comes, farmers' electricity bills will be waived'
महाजनसंपर्क अभियान को संबोधित करते जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जयभारत महासंपर्क अभियान के अंतिम दिन शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों का दौराकर प्रभात फेरी निकाली। किसानों से वायदा किया कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो बिजली के बिल माफ किए जाएंगे।
विज्ञापन

सर्वप्रथम मांट के गांव कराहरी में जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इरौली जमनादार में किसानों से खेत-खलियान संबंधी चर्चा की। जतीपुरा में संविधान की शपथ और गांव पाराशर, कराहरी व कोसी में नुक्कड़ सभा आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों व स्वतंत्र संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। राया के गढ़ी नंदा में कार्यकर्ताओं ने घर- घर जाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गांव गुडेरा, नंदगांव, फरह, भैंसारा, बेरी, नौहझील बाजना आदि में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश सचिव मथुरा प्रभारी योगेश तालान ने कहा कि भाजपा सरकार देश के कुछ उद्यमियों के हाथों बिक चुकी है। इस दौरान मांट में ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा और हरिओम उपाध्याय, बाजना में नगर अध्यक्ष देवी चरण वर्मा, नौहझील में ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ज्ञान सिंह, नंदगांव में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ प्रमोद शर्मा, कोसी में नगर अध्यक्ष बेनामी प्रधान, गोवर्धन में ब्लॉक अध्यक्ष भगवत प्रसाद शर्मा और नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, राया में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, फरह में श्री प्रसाद, रामदेव सोलंकी आदि की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर 25 को
2022 के चुनाव में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिविर में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष आदि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed