फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Holi of Vrindavan needs to be recognized globally

मथुरा: वृंदावन की होली को विश्व स्तर तक पहचान दिलाने की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Holi of Vrindavan needs to be recognized globally
वृंदावन (मथुरा)। अखिल भारतवर्षीय श्री हित राधावल्लवीय वैष्णव महासभा के सदस्यों की बैठक आचार्य योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी के निवास पर राधावल्लभ घेरा में संपन्न हुई, जिसमें रंगभरनी एकादशी पर राधावल्लभ मंदिर से 14 मार्च को निकाले जाने वाले होली डोला की तैयारियों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि श्री रास मंडल निर्मोही अखाड़ा सेवा कुंज से अखिल भारतवर्षीय श्री हित राधावल्लवीय वैष्णव महासभा की ओर से ठाकुरजी का डोला नगर में होली खेलता हुआ निकलता है।
विज्ञापन

यह डोला विगत 150 वर्षों से भी अधिक के समय से लगातार निकलता आ रहा है। यह डोला नगर के सभी प्रमुख बाजारों व मंदिरों के सामने से भक्तों के ऊपर रंग बरसाता हुआ निकलता है, जिसमें श्रीप्रिया प्रियतम अपने साथियों के साथ सभी के ऊपर प्रेम रस बसा करते हैं। इससे पहले कोई भी मंदिर गीले रंगों का प्रयोग नहीं करता। राधारानी के निमंत्रण के पश्चात ही श्रीकृष्ण अपने भक्तों के साथ होली खेलते हैं, लेकिन दुर्भाग्य का विषय यह है के इस प्राचीन धार्मिक परंपरा को न तो स्थानीय लोगों ने और न उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद ने इतनी गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वृंदावन की होली को विश्व स्तर तक पहचान दिलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन बाल विकास मंच के सह सचिव संजय शर्मा, अरुण मिश्रा, भरत शर्मा, अभिषेक शर्मा, मदन गोपाल, यादवेंद्र गोस्वामी, अंशु, श्याम सुंदर, अनूप शर्मा, वरुण शर्मा, सौरभ, गिरीश चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed