फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Heard the land of Braj even from the mouth of Raskhan - Yogi Adityanath

मथुरा: ब्रज की धरती को रसखान के मुख से भी सुना-योगी आदित्यनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Heard the land of Braj even from the mouth of Raskhan - Yogi Adityanath
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मीडिया से रूबरू होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
वृंदावन (मथुरा)। निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज की धरती को रसखान के मुख से भी सुना है। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि यहां जन्म व सेवा करने का सौभाग्य इसी धरती पर मिला है। वृंदावन में भक्ति की पराकाष्ठा है, इसकी पवित्रता को बनाए रखना सभी का दायित्व है। कहा कि हुनर किसी जाति पंथ मजहब का मोहताज नहीं है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि ब्रज रज उत्सव में हुनर हाट को जोड़ा गया है। उत्सव में देश के हुनर को एक मंच दिया गया है। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया था। ब्रज रज उत्सव में हुनर हाट में इसका प्रमाण देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

सांसद हेमा मालिनी यमुना की अविरलता के लिए लगातार प्रयास करती रहती हैं। कैसे यहां के प्राचीन तीर्थ स्थलों का विकास हो, इसके लिए निरंतर प्रयास करतीं हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश के मंत्री श्रीकांत शर्मा और चौधरी लक्ष्मीनारायण एवं विधायक और ब्रज तीर्थ विकास परिषद ब्रज के विकास के लिए एक अभियान के साथ एक साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां देश भर के हुनरमंद और शिल्पकारों को एक मंच दिया गया है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सांसद हेमा मालिनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में एक आया जोगी...
ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन करने मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत में मोरारी बापू के शिष्य उस्मान मीर ने नगर में आया जोगी.. शुरू किया कि मानो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्वयं मुख्यमंत्री ने भी तालियां बजाकर लोगों को जयकारे लगाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed