{"_id":"612b8c738ebc3e31e47f397c","slug":"mathura-health-department-team-reached-sakarba-village-of-govardhan-mathura-news-agr505532748","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोवर्धन के गांव सकरबा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोवर्धन के गांव सकरबा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। विकासखंड गोवर्धन के गांव सकरबा में मलेरिया, डेंगू से कई दर्जन लोगों के बीमार होने की खबर अमर उजाला में रविवार को प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रात: ही गांव सकरबा में ग्रामीणों के उपचार के लिए पहुंची।
गांव के संजय पुत्र परमाल को मथुरा के भास्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार उसमें डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। गोवर्धन सीएचसी प्रभारी डॉ. वीएस सिसौदिया ने बताया कि गांव सकरबा में टीम को लगाकर 30 ग्रामीणों की मलेरिया की रैपिड जांच कराई गई है। जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों को दवा दी गई है। इसके अलावा कोविड वैक्सीनेशन किया गया।
सभी ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया से बचाव हेतु जानकारी दी गई है। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने गांव सकरबा पहुंचकर निरीक्षण किया व साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सैनिटाइजेशन होता रहना चाहिए। ग्रामीणों से कहा कि एक जगह ज्यादा समय तक पानी एकत्र करके न रखें। सकरबा में जगह-जगह सैनिटाइजेशन कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में यशपाल गुर्जर, मालती, राजकुमारी, रामशंकर, रविंद्र, योगेश, कौशलेंद्र, ओमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव सकरबा में स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है एवं अधीनस्थों को विशेष साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं व समय-समय पर सैनिटाइजेशन होता रहेगा। वैक्सीनेशन कैंप लगाकर सबको वैक्सीन लगाई जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है।
-डॉ. रचना गुप्ता, सीएमओ मथुरा।