{"_id":"62c843a6e45d022e1d634c43","slug":"mathura-fufa-rapes-niece-accused-absconding-mathura-news-mtr520484544","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: फूफा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: फूफा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे के एक गांव में सगी भतीजी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी फूफा ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी भतीजी को दी। मजदूरी करके लौटे मां और पिता को बेटी ने फूफा की कारगुजारी बताई।
पिता ने बहनोई के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया। हाईवे पुलिस ने युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उसके १६१ के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी की तलाश में हाईवे पुलिस दबिश दे रही है।
मामला थाना हाईवे के एक गांव का है। करीब छह माह पूर्व ही पीड़िता का फूफा मथुरा आकर रहने लगा। ३० जून को पिता मजदूरी के लिए गया तो मां भैंस चराने चली गई। फूफा ने अकेली देख १९ साल की भतीजी के संग दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
इसकी वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। इस बारे में मां और पिता को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता ने थाना हाईवे में बृहस्पतिवार की देर रात बहनोई के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।