{"_id":"61bf4ffb98646918c077af7c","slug":"mathura-flood-of-faith-in-giriraj-parikrama-marg-administration-s-arrangements-failed-mathura-news-mtr5103777195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गिरिराज परिक्रमा मार्ग में उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रशासन के इंतजाम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गिरिराज परिक्रमा मार्ग में उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रशासन के इंतजाम फेल
विज्ञापन
मथुरा। परिक्रमा मार्ग में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। अगहन पूर्णिमा को गिरिराज धाम में सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए हजारों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। परिक्रमा मार्ग गिरिराज जी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पैदल परिक्रमा के साथ दंडवती परिक्रमा कर रहे थे। इस दौरान प्रशासन के इंतजाम फेल नजर आए।
श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते दानघाटी मंदिर के सामने जाम लग गया। परिक्रमा मार्ग में लोग वाहन लेकर घूमते नजर आए। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार चौदस की रात से ही परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। आधी रात से ही हजारों श्रद्धालुओं ने दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा शुरू की। तलहटी दिन भर गिरिराज महाराज के जयकारों से गुंजायमान होती रही।
रविवार को पूर्णिमा के दिन गिरिराज तलहटी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ते ही प्रशासन की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। दानघाटी मंदिर मार्ग जाम की चपेट में आ गया। यहां पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। वहीं, नियम कानूनों को ताक पर रख बैठे व्यापारियों द्वारा सड़क मार्ग पर अतिक्रमण एवं बड़ी संख्या में संचालित ई-रिक्शों ने भक्तों को परेशानी बढ़ा दी।