{"_id":"62091cf00c9f4820b66bae4f","slug":"mathura-flood-of-devotees-gathered-for-the-circumambulation-of-giriraj-ji-mathura-news-mtr5131403179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गिरिराज जी की परिक्रमा को उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गिरिराज जी की परिक्रमा को उमड़ा भक्तों का सैलाब
विज्ञापन
गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर गिरिराजजी के दुग्धाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज तलहटी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। रविवार को द्वादशी के दिन तलहटी गिरिराजजी के जयकारों से गूंज उठी। सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में मानव श्रृंखला बन गई।
रविवार को चारों दिशाओं से उल्लास में डूबे भक्तों के कदमों की आहट ने तलहटी को भक्ति के सागर में डूबने को मजबूर कर दिया। गिरिराजजी के जयघोष और राधे-राधे की धुन पर भक्त थिरकते नजर आ रहे थे। गिरिराज नगरी में रात में सर्दी भी लोगों की आस्था को डिगा नहीं पा रही है।
भक्तों ने गिरिराजजी की शरण में पहुंच कर मस्तक टेका और ब्रज रज लगाकर मनोकामना पूर्ण होने की मनौती मांगी। गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर मानसी गंगा, गिरिराज दानघाटी, गिरिराज मुखारबिंद जतीपुरा, श्रीराधा श्याम सुंदर मंदिर, देवकीनंदन, रामानंदाश्रम, रामधाम त्यागी आश्रम, बिट्ठलनाम देव मंदिर आदि स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
इधर, श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं की। श्रद्धालु चार पहिया वाहनों को सड़क मार्ग किनारे पार्क कर परिक्रमा करने चले गए, जिससे कस्बा के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।