फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Five accused of a particular community arrested, sent to jail

मथुरा: समुदाय विशेष के पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Five accused of a particular community arrested, sent to jail
सौंख (मथुरा)। मगोर्रा में हुए दो समुदाय विशेष में खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में पीड़ित के घर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं रात को पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव मगोर्रा में मोटर साइकिल की टक्कर को लेकर समुदाय विशेष के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में लाठी-डंडों के साथ दोनों पक्षों को झगड़ा खूनी सघर्ष में बदल गया था। घटना में घायल पीड़ितों का उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। इसके चलते एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पीड़ित समेत आरोपी क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। मामले में पीड़ित बाबूलाल की तहरीर पर पुलिस ने समुदाय विशेष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में कई बार हो चुके हैं झगड़े
गांव मगोर्रा में पूर्व में दो समुदायों के बीच कई बार झगड़े हो चुके हैं। समय-समय पर ये दोनों समुदाय आमने-सामने आते रहे हैं। मगोर्रा क्षेत्र में पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसके चलते आए दिन दो समुदाय विशेष में आपसी झगड़े तूल पकड़ लेते हैैं।
गांव मगोर्रा के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पल-पल की खबर ले रहे हैं।
- श्रीश्चंद्र, एसपी देहात, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed