फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: fire in transport company's warehouse, loss of 20 lakh rupees

मथुरा: ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में लगी आग, 20 लाख रुपये का नुकसान

Tue, 02 Mar 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mathura: fire in transport company's warehouse, loss of 20 lakh rupees
भैंस बहोरा क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी आग से उठती लपटें। - फोटो : MATHURA
मथुरा। शहर के भैंस बहोरा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में सोमवार की सुबह आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के भैंस बहोरा में मथुरा-आगरा ट्रांसपोर्ट कंपनी का गोदाम है। कृष्णानगर निवासी संजय अग्रवाल के ट्रांसपोर्ट गोदाम में सुबह आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। कोतवाली पुलिस ने तत्काल अग्निशमन की दमकलों को बुलाया। दो दमकलों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गोदाम के ताले को तुड़वाया गया तो अंदर रखा स्टेशनरी से जुड़ा सामान, कपड़ों के अलावा प्लास्टिक के दानों के बोरे थे, जिसके कारण आग तेजी से फैली।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट स्वामी संजय अग्रवाल ने बताया कि गोदाम में आग लगने के कारण उन्हें नहीं पता है। फिलहाल स्वामी इसे संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लगी है। फिलहाल ट्रांसपोर्ट स्वामी ने कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट का हटे गोदाम
शहर के भैंस बहोरा में आबादी होने के चलते हर कोई इस आग के बाद दहशत में दिख रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि आबादी क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट का गोदाम हटना चाहिए। गनीमत रही कि सुबह आग लगी, अगर यही आग रात में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वैसे भी ट्रांसपोर्ट या फिर गोदाम आबादी से बाहर ही होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed