{"_id":"62013772ad27d6387f3126ae","slug":"mathura-fire-breaks-out-in-car-riders-save-their-lives-by-jumping-mathura-news-mtr512870193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कार में लगी आग से खलबली, सवारों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कार में लगी आग से खलबली, सवारों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
मथुरा। छटीकरा स्थित हाईवे पर एक कार में यकायक आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। मथुरा-दिल्ली मार्ग पर यातायात कार में आग लगने से कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया। कार सवार तीन लोगाें ने बमुश्किल अपनी जान बचाई।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट रहने वाले केपी सिंह 2 साथियों के साथ रविवार रात करीब 8-9 बजे वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी छटीकरा स्थित फ्लाईओवर के नीचे कार में अचानक आग लग गई, जिसे देखते हुए तीनों लोग आनन-फानन कूद गए।
देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की लपटों से घिर गई। हाईवे पर कार में आग की जानकारी लगते ही दोनों ओर के वाहन जहां-तहां रुक गए। फायरब्रिगेड की दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।