फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: FIR lodged in 5 minutes by Secretariat employee

Mathura: थाने में मुंशी हड़का रहा था, तभी युवक ने ADG कार्याल में घुमाया फोन, सच्चाई जान छूटे पुलिस के पसीने

Mon, 20 Feb 2023 08:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2023 08:36 AM IST
सार

थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने आए युवक की जब सच्चाई पता चली, तो पुलिस कर्मी उसे मनाने में जुट गए।

विज्ञापन
Mathura: FIR lodged in 5 minutes by Secretariat employee
वृंदावन कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमतौर पर मोबाइल चोरी की घटनाओं को वृंदावन पुलिस गंभीरता से नहीं लेती है और न ऐसे मामले में मुकदमा दर्ज करती है। रविवार को भी मोबाइल चोरी की ऐसा ही मामला थाने में पहुंचा, तो शिकायत कराने आए युवक को थाने में बैठे मुंशी ने ये कहते हुए हड़का दिया, कि मोबाइल मिल जाएगा, तो बता देंगे, लेकिन इसके बाद जो हुआ मुंशी ही नहीं पूरी थाना पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने पांच मिनट में चोरी का मुकदमा दर्ज कर नंबर को सर्विलांस पर भी लगा दिया।
विज्ञापन

 

ये था मामला 

बताया जा रहा है कि आशुतोष मिश्रा निवासी 10 पीएसी लाइन कानपुर रविवार को शादी की सालगिरह पर वृंदावन मंदिरों के दर्शन करने आए थे। दोपहर में वह पत्नी के साथ गोपेश्वर मंदिर में दर्शन कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और मुंशी से मुकदमा दर्ज करने को कहा। मुंशी ने उन्हें आम श्रद्धालु समझते हुए कागज तो ले लिया और कहा कि मोबाइल ढूंढकर बता देंगे।
विज्ञापन

एडीजी कार्यालय  घुमा दिया फोन

मुंशी को नहीं पता था कि आशुतोष मिश्रा सचिवालय में काम करते हैं। उन्होंने जब घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की पुलिस से कही तो पुलिस ने उन्हें गुमशुदगी की तहरीर देने का प्रयास किया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज आशुतोष ने बताया कि वह लखनऊ सचिवालय में कर्मचारी हैं और पुलिस को हड़काते हुए एडीजी कार्यालय तक फोन घुमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - Mathura Holi 2023: लठामार होली की छाने लगी खुमारी, हो रही अबीर-गुलाल की वर्षा, जानें कब है लड्डू होली

छूटे पुलिस के पसीने 

इसके बाद पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने उनकी तहरीर ली और चोरी का मुकदमा दर्ज कर कॉपी पकड़ा दी। कई पुलिसकर्मी उन्हें मनाने में लग गए। इधर पुलिस ने उनके मोबाइल को खोजने के लिए सर्विलांस की मदद ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed