{"_id":"605747608ebc3ed63c4bcfb0","slug":"mathura-final-wrestling-on-par-mathura-news-agr485527424","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बराबरी पर छूटी अंतिम कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बराबरी पर छूटी अंतिम कुश्ती
विज्ञापन
मथुरा। आखिरी कुश्ती पर पहलवानों के हाथ मिलवाते मुख्य अतिथि एवं अधिकारी।
- फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। गांव दरबै में आयोजित कुश्ती दंगल में अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के पहलवानों ने भाग लिया। यहां 320 कुश्तियां लड़ी गईं। अंतिम कुश्ती हरिकेश पहलवान सादाबाद एवं मेजर लीला पंजाब के मध्य हुई, जो बराबरी पर छूटी।
अखाड़ा पीपल वाला के अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने कुश्ती दंगल का आयोजन कराया। मुख्य अतिथि रालोद के ब्रजप्रांत अध्यक्ष बदन सिंह रहे। सुभाष पहलवान पानीगांव और विजेंद्र के मध्य हुई कुश्ती बराबरी पर रही। आर्यन दिल्ली व भीम के बीच हुई कुश्ती भी बराबर रही। सोहल जेबर को अमन नंदूगढ़ी ने हराया। रमन डीग ने नारायण को हराया। महिला कुश्तियों में नीतू सादाबाद व अनुष्का बुलंदशहर के बीच कुश्ती बराबर रही। अंतिम कुश्ती के हाथ एसडीएम मांट श्यामअवध चौहान एवं सीओ धर्मेंद्र चौहान ने मिलवाए। यह कुश्ती पांच लाख रुपये और ट्रैक्टर पर लड़ी गई। मुकाबला हरिकेश निवासी हाथरस और मेजर लीला पहलवान निवासी पंजाब के मध्य हुआ, जो कि लगातार 20 मिनट हुआ, बाद में कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दंगल आयोजक पप्पू पहलवान ने बाहर से आए पहलवान, खलीफा एवं राजनेताओं का स्वागत किया। संचालन बिजेंद्रपाल सिंह प्रधान एवं अध्यक्षता गोपी मास्टर ने की। वीरपाल भरंगर, लाला पहलवान, प्रमोद पहलवान, नरेश कुमार, मुकेश प्रधान, सुजीत प्रधान, डॉ. राजन रिजवी, डॉ. गौरव भारद्वाज, प्रकाश चतुर्वेदी, महेश पहलवान आदि मौजूद थे।