फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Film 'Dhappa' performance and 'Chaar Ishqiya' drama staged

मथुरा: फिल्म ‘धप्पा’ का प्रदर्शन और ‘चार इश्किया’ नाटक का हुआ मंचन

Sun, 28 Feb 2021 08:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Film 'Dhappa' performance and 'Chaar Ishqiya' drama staged
चार इश्किया नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : MATHURA
मथुरा। ब्रज के नाट्य मनीषी संदीपन विमलकांत नागर की स्मृति में उनके अनुज फिल्म निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ नागर ने ‘संदीपोत्सव’ मनाया। इस दौरान हर वर्ष बड़े स्तर पर कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया। सिद्धार्थ नागर ने संदीपन भाई की तरह ब्रज के कलाकारों को प्रोत्साहित करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को वृंदावन शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य समारोह का शुभारंभ पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सिद्धार्थ नागर द्वारा निर्मित और निर्देशित धारावाहिकों की शो रील दिखाई और हिंदी फीचर फिल्म ‘धप्पा’ का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

संदीपोत्सव में संदीपन नागर द्वारा अंतिम निर्देशित नाटक ‘चार इश्किया’ का भी मंचन किया गया। नाटक में बाबा का चरित्र निभाने वाले कलाकार साजन चतुर्वेदी ने दर्शकों का मनमोह लिया। नाटक का पुन: निर्देशन आकाश चौधरी ने किया। अभिनय करने वाले कलाकारों में रॉबिन खन्ना, रितिक सोनी, आयुष्मान चौधरी, शालिनी शर्मा, भावना यादव, नेपथ्य में सिद्धांत पावस, सुनील यादव, दिनेश चौहान, वैभव, नीरज दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में अपराध जगत के यथार्थ को उकेरती सिद्धार्थ नागर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित फिल्म ‘धप्पा’ को दर्शकों ने खुले दिल से सराहा। ब्रज के रंगकर्मियों को अचला नागर द्वारा भेजे गए प्रशस्तिपत्र भेंट किए गए। स्वास्तिक के वरिष्ठ रंगकर्मियों राधबिहारी गोस्वंमी, यतींद्र चतुर्वेदी, इंद्रपाल शॉ, सीपी शर्मा, देवेंद्रपाल, कमलेश लता आर्य, अमरीष नागर, मनोज राठौर आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संदीपन नागर की पत्नी रश्मि संदीपन नागर, पुत्र सुयश नागर, पुत्रवधू कनक नागर भी उपस्थित थीं। संचालन स्वास्तिक की वरिष्ठ सदस्य व रंगकर्मी श्रुति पूरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed