फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Fight for refusing to take photo of Thakur Banke Bihari Maharaj

मथुरा: ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का फोटो लेने से मना करने पर झगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Fight for refusing to take photo of Thakur Banke Bihari Maharaj
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी का फोटो खींचने को लेकर मंदिर सेवायत और सुरक्षा गार्ड में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में गार्ड और सेवायत में लात-घूंसे चले। विवाद बढ़ता देख अन्य सेवायतों ने मामले का शांत कराया।
विज्ञापन

इस मामले में मंदिर के गार्ड ने सेवायत गोस्वामी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र ने ठाकुरजी का फोटो व वीडियो बना रहे मंदिर सेवायत को रोक दिया। इसी बात को लेकर सेवायत ने गार्ड के साथ गाली-गलौज कर दी। कुछ देर में दोनों के बीच कहासुनी होते हुए मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों में लात-घूंसे चले। यह देख मंदिर में हड़कंप मच गया। यह देख वहां मौजूद अन्य सेवायतों ने गार्ड धर्मेंद्र और मंदिर सेवायत गोस्वामी को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शात सुरक्षा गार्ड ने कोतवाली पहुंचकर सेवायत गोस्वामी के खिलाफ तहरीर दे दी। गार्ड धर्मेंद्र ने बताया कि मंदिर में नामजद गोस्वामी द्वारा ठाकुर जी का फोटो और वीडियो बनाया जा रहा था, मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि गार्ड द्वारा सेवायत गोस्वामी के खिलाफ तहरीर दी गई है। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं मंदिर प्रबंधक मुनीष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन को भी अवगत करा दिया गया है।

वीडियो लेना मर्यादा के उल्लंघन और अपराध की श्रेणी में
विश्व विख्यात ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बांकेबिहारी की फोटो लेना मर्यादा का उल्लंघन और अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह बोर्ड लगाकर फोटो लेना वर्जित भी लिखा गया है। इसके बाद भी लोग चोरी छिपे ठाकुरजी का फोटो और वीडियो लेकर सोशल साइटों पर वायरल कर रहे हैं। वहीं कुछ सेवायत और लोग ठाकुरजी के लाइव दर्शन कराने का दावा भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed