फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Fight between headmistress and Shikshamitra for making the chairman of the management committee

मथुरा: प्रबंध समिति का अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Fight between headmistress and Shikshamitra for making the chairman of the management committee
प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में होती मारपीट। - फोटो : City
राया (मथुरा)। विकास खंड राया के गांव पड़रारी के प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति के गठन में अध्यक्ष पद को लेकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में गाली-गलौज और एक-दूसरे की चुटिया पकड़ कर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र मीना देवी ने आरोप लगाया की विद्यालय में प्रबंध समिति के गठन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पार्वती द्वारा सांठगांठ कर अन्य को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसका विरोध करने पर विद्यालय में शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापिका में गाली-गलौज हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे की चुटिया पकड़ कर मारपीट करने लगी।
विज्ञापन

पार्वती गौतम ने बताया कि समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को बैठक होनी थी, लेकिन नहीं हुई। शनिवार को समिति का गठन होना था, लेकिन शिक्षामित्र 11 बजे आई थीं। आते ही अभद्र व्यवहार कर मारपीट की है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। घटना का वीडियो किसी ग्रामीण द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना राया में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़रारी में शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापिका में मारपीट का मामला संज्ञान में आया है, उसकी जांच की है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक राया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed