फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Fati urf Asad robber carrying a reward of ONE lakh was killed in encounter

UP: हुलिया बदलने में माहिर था असद...यूपी सहित तीन राज्यों में आतंक, मथुरा पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

Sun, 09 Mar 2025 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

मथुरा स्पेशल टास्क और रिवॉर्ड टीम ने एक लाख के इनामी जिस गैंगस्टर असद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया, वो दो राज्यों की पुलिस को चकमा देकर मथुरा में छिपा था। सूचना के बाद मथुरा रिवॉर्ड टीम ने उसे घेर लिया। आधी रात को हुई मुठभेड़ में असद पुलिस के शूटआउट में ढेर हो गया। 

विज्ञापन
Mathura Fati urf Asad robber carrying a reward of ONE lakh was killed in encounter
एक लाख का इनामी गैंगस्टर असद मुठभेड़ में ढेर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हुलिया बदलकर डकैती-हत्या और लूट की वारदता को अंजाम देने वाला एक लाख का इनामी बदमाश फाती उर्फ असद (48) को मथुरा स्पेशल टास्क और रिवॉर्ड टीम ने रविवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। अरोपी के खिलाफ प्रदेश समेत तीन राज्यों में विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन


तीनों राज्य की पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया- रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना हाईवे के कृष्णा कुंज कॉलोनी के एक घर में फाती अपने 3 साथियों के साथ छिपा है। एसओजी व हाईवे पुलिस ने घर की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा करके बदमाशों को रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली फाती के लग गई। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे नजदीक अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंधेरे का फायदा फाती के साथी भाग गए। जगह-जगह बैरिकेडिंग पर उनकी जंगलों में तलाश की जा रही है। असद छैमार गिरोह का सरगना था। आरोपी के पास से ऑटोमैटिक गन, पिस्टल, खोखे और जिंदा करतूस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या की थी
फाती उर्फ असद ने डकैती के दौरान अगस्त 2020 में क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार पंजाब के पठनाकोट निवासी फूफा-बुआ और उनके बेटे की तमंचे की बट से कूचकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घर का सामान समेट कर आरोपी भाग गया था। तभी से पंजाब पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद सुरेश रैना आईपीएल छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे थे।

 

असद का अपराधिक इतिहास
1.    मु0अ0स0 182/2003 धारा 395/396/397/69 आरपीसी थाना कठुवा जम्मू कश्मीर
2.    मु0अ0स0 140/2004 धारा 223/224 आरपीसी थाना कठुआ जम्मू कश्मीर
3.    मु0अ0स0 49/2012 धारा 396 भादवि. थाना थाना भवन जनपद शामली 
4.    मु0अ0स0 278/2012 धारा 401 भादवि. थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर
5.    मु0अ0स0 279/2012  धारा  25 आयुद्ध अधि0 थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर ।
6.    मु0अ0स0 125/2014 धारा 458/411 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर । 
7.    मु0अ0स0 283/2014  धारा 302 भादि थाना गुलावटी जनपद बुलन्दशहर । 
8.    मु0अ0स0 339/2014 धारा 25/4 आयुद्ध अधि0 थाना गुलावटी जनपद बुलन्दशहर । 
9.    मु0अ0स0 341/2014 धारा 302 भादवि थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद । 
10.    मु0अ0स0 61/2014 धारा 394/302/411 भादवि थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद ।
11.    मु0अ0स0 679/2014  धारा 458 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर ।
12.    मु0अ0स0 1203/2014 धारा 396/412 भादवि थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद ।
13.    मु0अ0स0 1313/2014 धारा 25 आयुद्ध अधि0 थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद ।
14.    मु0अ0स0 1314/2014 धारा 41ध्102 सीआरपीसी व 411 भादवि. थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद
15.    मु0अ0स0 153/2020 धारा 458/460/302/307/1482149 भादवि थाना शाहपुर कन्डी जनपद पठानकोट पंजाब ( वांछित ) 
16.    मु0अ0स0 169/2022 धारा 392/411 भादवि थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर ( वांछित )
17.    मु0अ0स0 02/2023 धारा  307 भादवि ( पुलिस मुठभेड ) थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर ( वांछित )
18.    मु0अ0स0 93/2023 धारा 307 भादवि ( पुलिस मुठभेड )  थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर ।

मुठभेड़ करने वाली टीम
मुठभेड़ करने वाली टीम में थाना हाइवे प्रभारी आनंद शाही, प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल प्रभारी स्पेशल टास्क टीम/ रिवॉर्ड टीम, उप निरीक्षक अजय वर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल रोहित, हेड कांस्टेबल विशाल, कांस्टेबल पवन भाटी, कांस्टेबल सोनू भाटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed