{"_id":"6187cff259aef451202c5017","slug":"mathura-farmers-protest-against-black-marketing-of-dap-fertilizer-mathura-news-mtr508163915","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: डीएपी खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: डीएपी खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन देते किसान।
- फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। डीएपी की कालाबाजारी के विरोध में गांव मानागढ़ी में भाकियू कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। तहसीलदार के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया।
भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में गांव मानागढ़ी में किसानों ने डीएपी खाद की कालाबाजारी को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य देवराज चौधरी ने किसानों के बीच पहुंचकर धरने का समर्थन किया। धरने की सूचना पर तहसीलदार मनीष कुमार ने धरनास्थल पर पहुंच कर किसानों को समझा-बुझाकर मनाया। किसानों की शिकायत थी कि प्राइवेट दुकानदार डीएपी को ब्लैक 1700 से 1800 रुपये में बेच रहे हैं।
सहकारी समितियों पर डीएपी नहीं मिल रहा है। तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि जो दुकानदार डीएपी को ब्लैक में बेच रहे हैं, उनके खिलाफ तीन दिन के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रोहिताश चौधरी ने कहा कि एआर कोऑपरेटिव रविंद्र कुमार से फोन पर हुई वार्ता में बताया है कि डीएपी भरपूर मात्रा में है। सोमवार को अधिकतर सहकारी समितियों पर डीएपी की खेप भेज दी जाएगी। तहसीलदार के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर कैप्टन छीतरिया सिंह, रंधीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार नौहवार, बलवीर सिंह, अमर सिंह, लकी, महावीर, कुशलपाल, शीलू, अजीत, श्याम सिंह, रामदत्त, जीतपाल, नानक चंद, ज्ञानेंद्र, अमित आदि मौजूद थे।