{"_id":"60d09cf38ebc3e2e4e326088","slug":"mathura-farmers-found-standing-with-wheat-of-others-at-purchasing-centers-mathura-news-agr496667959","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: क्रय केंद्रों पर दूसरों का गेहूं लेकर खड़े मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: क्रय केंद्रों पर दूसरों का गेहूं लेकर खड़े मिले किसान
विज्ञापन
मथुरा। क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय करने की आज आखिरी तारीख है। इसके चलते क्रय केंद्रों पर ऐसे किसानों की लाइन लगी है, जो कि दूसरे किसानों का गेहूं लेकर खड़े हैं। जिसके कारण वास्तविक किसान अब भी अपने गेहूं को नहीं बेच पा रहे हैं। सोमवार को 42 किसानों के कागजातों में से मात्र 15 किसान मौके पर मौजूद मिले। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने सभी चार क्रय केंद्र के प्रभारियों पर सख्ती दिखाई है।
क्रय केंद्रों पर गेहूं की ट्रॉली खड़ी हैं और गेहूं विक्रय करने वालों की भीड़ भी लगी है। यह भीड़ उन लोगों की है जो कि दूसरों का गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर बेचने के लिए ला रहे हैं। इस शिकायत पर सोमवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह मंडी के चार क्रय केंद्रों पर पहुंचे और सभी किसानों से उनके कागजात ले लिए लेकिन जब उनके कागजात की जांच की तो पाया कि केवल 15 किसान ही असली थे, बाकी सब दूसरे किसानों का गेहूं लेकर आए थे। खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मंडी स्थित पीसीएफ, मंडी समिति व खाद्य विभाग के क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की है। उनको इस प्रकार के किसानों से गेहूं न खरीदने के निर्देश दिए हैं।
खुले हैं केवल दस क्रय केंद्र ही
किसानों की आवश्यकता को देखते हुए जनपद में केवल दस क्रय केंद्र ही खुले रह गए हैं, जिनमें से चार क्रय केंद्र मथुरा मंडी में हैं, जबकि दो राया मंडी, दो क्रय केंद्र कोसी मंडी एक गोवर्धन व एक सौंख मंडी में क्रय केंद्र हैं।