{"_id":"611e5aae8ebc3e79a37ee428","slug":"mathura-expedite-the-formation-of-self-help-groups-dm-mathura-news-agr5042641119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाएं: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण की बैठक में निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों के गठन में और तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के लिए ऐसी योजनाओं का निर्माण किया जाए, जिससे उनको ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता मिल सके।
डीएम ने कहा कि नगर निगम, नगर निकाय और नगर पालिका में किए जाने वाले विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए जाएं। सेल्टर होमों के निर्माण की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि बनाए गए सेल्टर होमों का निरीक्षण चेयरमैन एवं ईओ करके उनकी वस्तुस्थिति को जानकारी दें।
डीएम ने विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले ऋण की समीक्षा की। शहरी पथ विक्रेताओं को दिए जाने वाले 10 हजार रुपये के ऋण को तुरंत दिलवाए जाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि के संबंध में पीओ डूडा को निर्देशित किया कि स्वीकृत 29,500 पात्र व्यक्तियों को प्रथम एवं द्वितीय दोनों किश्तें समय से दी जाएं। उन्होंने एमवीडीए, नगर निगम एवं लोनिवि के अभियंताओं की एक कमेटी बनाकर किए गए कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के भी निर्देश दिए। एसएलओ सुरेंद्र प्रसाद यादव, पीओ डूडा सतीश कुमार कौशिक आदि मौजूद रहे।