फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Efforts to rescue the children of Rajya Shishu Sadan from Corona

मथुरा: राजकीय शिशु सदन के बच्चों को कोरोना से बचाव के प्रयास

Sat, 29 May 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Efforts to rescue the children of Rajya Shishu Sadan from Corona
मथुरा। राजकीय बाल संरक्षण गृह में रखे गए शिशुओं को कोरोना से बचाने के प्रयास शुरू किए गए हैं। यहां रह रही एक बच्ची कोरोना पॉजिटिव है। उसे अन्य बच्चों से अलग रखा जा रहा है। इन बच्चों के नियमित स्वास्थ्य चेकअप की व्यवस्था भी की गई है। बच्चों की सेहत पर बराबर नजर रखने के साथ ही शिशु सदन को प्रतिदिन सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय बाल संरक्षण गृह (शिशु सदन) के प्रभारी गोपाल पांडेय ने बताया कि शिशु सदन में शून्य से 10 वर्ष तक की उम्र के 40 बच्चे रखे गए हैं। इनमें मानसिक रूप से अस्वस्थ नौ बच्चों के साथ सामान्य 31 बच्चे हैं। इन बच्चों में से एक बच्ची कोरोना पॉजिटिव है। उसे अन्य बच्चों से अलग रूम में आइसोलेट किया गया है, जबकि अन्य कर्मचारियों और सभी बच्चों की कोविड जांच कराई गई है।
विज्ञापन

गत दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा की सचिव सोनिका वर्मा ने शिशु सदन प्रभारी सके बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर सदन के बच्चों को इस महामारी बचाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed